Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अब शाकाहारी मरीजों को बालुशाही तो मांसाहारी को मिलेंगे 2 की जगह 4 अंडे

एनएमसीएच में भर्ती कोरोना के शाकाहारी मरीजों को अब बालूशाही तो मांसाहारी को एक की जगह चार अंडे मिलेंगे। साथ ही दही का पैकेट और ब्रेड के साथ जैम मिलेगा। मरीजों को काढ़ा और बिस्कुट भी मिलेगा। इसके अलावा खाना के साथ दो लीटर मिनरल वाटर की बोतल भी दी जाएगी। पहले प्रति मरीज प्रतिदिन 100 रुपए डाइट के मिलते थे। अब यह राशि बढ़ाकर प्रति मरीज प्रतिदिन 175 रुपए कर दी गई है। यह जानकारी एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के खाने में मेनू बढ़ाए गए हैं। चावल, रोटी, दाल, सब्जी, फल, अंडा पहले से मिलता रहा है। अब इसमें दही, बालूशाही, जैम, काढ़ा, बिस्कुट जोड़ा गया है। वहीं नॉन वेजिटेरियन को अब एक की जगह चार अंडे मिलेंगे। दो सुबह और दो शाम में। मंगलवार को क्रय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ. सरोज कुमार, डॉ. सतीश कुमार एवं डॉ. संतोष भी शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/now-vegetarian-patients-will-get-balushahi-and-non-vegetarians-will-get-4-eggs-instead-of-2-127676991.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ