सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर कब्रिस्तान जमीन विवाद का समाधान निकलने से उत्साहित दोनों पक्ष के लोगों ने मंगलवार को सामूहिक उत्सव मनाया। बेरौंटा के प्रसिद्ध मां तारा मंदिर में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृन्दावन से पधारे डा.राघवेन्दराचार्य त्यागी जी महाराज और स्थानीय समाजसेवी मसीह उद्दीन सहित दोनों समुदाय के लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रोफेसर विजय कुमार, सोना सिंह, विजय कुमार चंचल ,उपेंद्र पांडेय, विपिन सिंह ,अनीस शमसी, मुस्तफा अंसारी आदि ने कहा कि सैकड़ों साल से चल रहे मंदिर - कब्रिस्तान विवाद का आपसी सहमति से समाधान निकला गया है। प्रसिद्ध मां तारा देवी मंदिर और पास के कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन पूरा होने के बाद 25 जून को समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। नरहट थाना में दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत दी और भविष्य में सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nrhat/news/both-sides-celebrated-the-festival-on-the-settlement-of-the-temple-dispute-127490311.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews