चौक थाना क्षेत्र की हरिमंदिर गली में काेराेना संक्रमित की मौत के बाद हड़कंप मच गया। लोगों में इस बात काे लेकर गुस्सा था कि शव को उठाने के लिए टीम काफी देर से पहुंची। टीम के पहुंचने के पहले परिजन तैयारी कर चुके थे। लोगों काे संक्रमण फैलने का भय सता रहा था। उस मार्ग में लोगों की आवाजाही कुछ देर के लिए बंद हो गई।
इस गली के 50 वर्षीय काेराेना संक्रमित राजकिशोर प्रसाद हाेमआइसाेलेशन में रह रहे थे। उनकी काेराेना जांच रिपोर्ट 18 जुलाई को आई थी। उसके बाद घर में ही रह कर उपचार करा रहे थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों को दी। दिन में करीब 3 बजे एबुलेंस के साथ पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी शव सेनेटाइज करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। इधर प्रशासन का कहना है कि शव को शाम के समय ही उठाने का नियम है। वार्ड-66 के पूर्व पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि उक्त स्थान को सेनेटाइज कराया जा रहा है।
मरीजों के बीच बेड पर अब नहीं रहेगा शव
एनएमसीएच में मरीजों के बेड के बीच अब कोरोना संदिग्ध या पाॅजिटिव का शव नहीं रखा जाएगा। शव रखने के लिए फिलहाल एक हॉल की व्यवस्था की गई है। मरीज की मौत के बाद जांच रिपोर्ट आने में देरी होने से शवों को वार्ड के बेडों पर रखे जाने का मामला एनएमसीएच में लगातार सुर्खियों में रहा है और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ambulance-arrived-after-hours-of-kareena-patient-living-in-home-isolation-in-patna-city-127542546.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews