Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाढ़ से आए मरीज के परिजनों ने नर्स पर उठाया चप्पल, एनएमसीएच में नर्सों ने किया कार्य बहिष्कार

एनएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत नर्सों ने बुधवार की देर रात कार्य बहिष्कार कर दिया। जिस कारण एनएमसीएच में उपचार व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बन रही है। अस्पताल प्रशासन नर्सों को समझाने बुझाने में लगा है। लेकिन लेकिन नर्स नहीं मान रही हैं। मामला यह है कि बुधवार की रात बाढ़ से एक मरीज को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड में आए थे मरीज के परिजन काफी अफरातफरी की स्थिति में थे कई लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था।

नर्स ने शांति से सहयाेग करने की अपील की और सभी से मास्क लगाकर रहने काे कहा। इसी बात को लेकर मरीजाें के परिजन नर्सों से उलझ गए बताया जाता है कि एक परिजन ने आक्रोशित होकर चप्पल उठा दिया। इसके बाद नर्सों का गुस्सा फूट पड़ा सभी नर्स काम बहिष्कार कर बाहर निकल गईं। अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि नर्सों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में दोषी पर कार्यवाही की जाएगी।

मरीज को मॉनिटर लगाने में हुई देरी वार्ड ब्वॉय से उलझे परिजन, हंगामा

एनएमसीएच कोरोना नोडल सेंटर में बुधवार को अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन और वार्ड बॉय आपस में उलझ गए। कोराेना मरीजों के उपचार व्यवस्था से मरीज के परिजन संतुष्ट नहीं है। बुधवार की सुबह भोजपुर के एक कोरोना मरीज का इलाज सर्जिकल आईसीयू में चल रहा था। मरीज के परिजनों ने बताया कि मरीज को मॉनिटर लगना था।

परिजनों का कहना था, कि जब वार्ड बॉय को यह जानकारी देने गए तो वह उलझ गया। जबकि वार्ड बॉय का आरोप है, कि इस दौरान उग्र हुए परिजन ने उसके और एक महिला सफाईकर्मी के साथ मारपीट की है। वार्ड बॉय कहना था कि ड्यूटी नर्स के आने के बाद ही मॉनिटर को लगाया जा सकता है। हालांकि, बाद में नर्स ने मॉनिटर लगा कर मामले को शांत कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family members of patient from flood lifted slippers on nurse, nurses boycott work in NMCH


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/family-members-of-patient-from-flood-lifted-slippers-on-nurse-nurses-boycott-work-in-nmch-127542545.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ