Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अकबरपुर क्षेत्र में साेयाबीन फसल पर इल्लियाें का प्रकाेप

क्षेत्र में सोयाबीन की फसल अपने पूरे शबाब पर है, लेकिन वातावरण में तेज उमस व गर्मी के चलते फसल को अब इल्लियों ने घेर लिया है। इससे किसानों चिंतित हैं। किसान फसल को इल्लियों से बचाने के लिए कीटनाशक छिड़क रहे हैं।
सोयाबीन फसल 30 से 35 दिन की हो चुकी है। अकबरपुर के किसान मनोज पटेल ने बताया कि इस समय सोयाबीन फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ रहा है। सारोल के किसान गोलू मंडलोई ने बताया कि इल्लियों से फसल को बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। इस समय इल्लियों से फसल का बचाव नहीं किया गया तो यह फूल व पत्तियां चट कर उत्पादन प्रभावित करेगी।
कृषि अधिकारी चांद खान देंगल ने बताया अकबरपुर क्षेत्र में सोयाबीन फसल अच्छी है, लेकिन अब बारिश भी आवश्यक है। तेज गर्मी व कम बारिश की वजह से फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान कीटनाशक का छिड़काव कर फसल को इल्लियों से निजात दिलाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/akbrpur/news/illusion-on-soybean-crop-in-akbarpur-region-127514719.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ