भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी मंजू चौधरी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारैंटाइन में हैं।संजय जायसवाल पार्टी ऑफिस में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
भाजपा के संगठन महामंत्री समेत 24 लोग पॉजिटिव
मंगलवार को भाजपा ऑफिस के 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा और राधामोहन शर्मा शामिल थे। भाजपा ऑफिस बंद कर दिया गया है। कोरोनाग्रस्त लोग होम कोरेंटाइन में चले गए हैं।
राज्य में 18853 संक्रमित
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18853 हो गई है। मंगलवार को 1432 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 13019 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना से 164 मरीजों की जान गई है।
इन नेताओं को हुआ कोरोना का संक्रमण
- शैलेश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री
- सत्य नारायण सिंह, डेहरी के भाजपा विधायक
- दिनेश सिंह, जदयू के विधान पार्षद
- अरविंद कुमार सिंह, भाजपा प्रवक्ता
- अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति
- रघुवंश प्रसाद सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री
- गुलाम गौस, जदयू एमएलसी
- आनंद शंकर, कांग्रेस विधायक, औरंगाबाद
- विनोद सिंह, भाजपा विधायक व राज्य सरकार में मंत्री
- जीवेश कुमार, भाजपा विधायक, जाले, दरभंगा
- शहनवाज आलम, राजद विधायक, जोकीहाट, अररिया
- मीना देवी, पूर्व सांसद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-coronavirus-news-bjp-state-president-sanjay-jaiswal-wife-manju-chaudhary-and-his-mother-test-positive-for-covid-127514900.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com