रुन्नीसैदपुर-पुपरी मुख्य पथ पर तरमा गांव के समीप सोमवार की देर शाम बुलेट चालक ने अनियंत्रित होकर दरवाजे पर बात कर रहे किसान दंपती समेत तीन लाेगाें को रौंद दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बुलेट चालक को बंधक बना लिया जबकि तीनों व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर लिया।
इलाज के दौरान 52 वर्षीय विंदेश्वर मंडल और उनकी पत्नी सोनारफी देवी की मौत हो गई। वहीं, घायल राम अवतार मंडल का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रुन्नीसैदपुर-पुपरी मुख्य पथ को जाम रखा। पुलिस व गंगवारा बुजुर्ग के मुखिया सजी अहमद के समझाने के बाद जाम हटाया गया। वहीं, मुआवजे की मांग काे लेकर शाम में लाेगाें ने फिर से सड़क जाम कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/in-sitamarhi-the-bike-driver-thrashed-three-including-the-couple-sitting-at-the-door-the-couple-beaten-during-treatment-127465612.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews