थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत स्थित एनएच 28 पर गुरुवार की सुबह स्कूटी और बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटार केवटा के प्रधानाध्यपक की मौत ईलाज के दौरान हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगरा गांव निवासी सौदागर राम का 54 वर्षीय पुत्र गिरीश राम प्रत्येक दिन की तरह बीते गुरुवार को अपने स्कूटी बाइक से रसीदपुर एनएच 28 के रास्ते उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटार केवटा स्कूल जा रहा था। रसीदपुर गांव के समीप दलसिंहसराय से बछवाड़ा की तरफ तेज रफ़्तार से जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर पीछे से स्कूटी में ठोकर मार दी। जिस कारण स्कूटी चालक प्रधानाध्यपक गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम की मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार घटना स्थल पर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bachhwara/news/hm-injured-in-bike-scooty-collision-died-during-treatment-127479371.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews