Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राहगीर पर बंदूक तानने वाले पुलिस को एसपी ने किया लाइन हाजिर

शनिवार को मास्क के रोक-टोक में थोड़ी सी नोकझोंक पर चेवाड़ा थाना में कार्यरत एक पुलिस जवान के द्वारा एक राहगीर पर बंदूक तानने की खबर दैनिक भास्कर अखबार के रविवार के अंक में प्रकाशित की गई थी। जिस पर एसपी दयाशंकर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहगीर पर बंदूक तानने वाले पुलिस जवान राजेश तांती को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

चेवाड़ा थाना क्षेत्र के आम्बेडकर चौक पर बीडीओ सुनील सिंह के नेतृत्व में चेवाड़ा थाना के पुलिस बलों के द्वारा मास्क पहनाने के लिए चलाये जा रहे रोको टोको अभियान के दौरान थोड़ी से नोकझोंक में एक पुलिसकर्मी राजेश तांती ने राहगीर पर बंदूक तान दिया। हालांकि इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी ने किसी प्रकार उसे रोका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/sp-spot-line-to-police-who-used-to-fire-a-passer-by-127482652.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ