सिमरा पंचायत के वार्ड एक में बूढ़ी गंडक किनारे बसे दर्जनों लोगों के घर में बाढ़ और बारिश का पानी घुस गया है। 70 परिवार चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे है। माल-मवेशियों एवं रोजमर्रा के सामान के साथ लोग बांध पर वैकल्पिक व्यवस्था कर शरण ले रहे हैं।
सकरा थाना परिसर हुआ जलमग्न
सकरा| लगातार बारिश से थाना परिसर जलमग्न हो गया। दारोगा निवास में भी पानी घुस गया। थाने के गेट के निकट का जेलेबी का पुराना पेड़ उलट गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। दारोगा अफगान आलम ने कहा कि आवास में चौकी तक पानी प्रवेश कर जाने से सांपों का खतरा मंडराने लगा है।
मीनापुर-टेंगराहा पथ का डायवर्सन टूटा
मीनापुर-टेंगराहा पथ के नौवें किलोमीटर स्थित डायवर्सन बारिश के कारण टूट गया, इससे सलेमापुर, मठ टोला, प्रखंड मुख्यालय, ओलीपुर व खनुआ घाट पहुंचना लोगों के लिए दुर्लभ हो गया है। टेंगराहा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि दैनिक उपयोग की सामग्री जुटाने में परेशानी हो रही है। इससे पहले तीसरे किलोमीटर में भी पिपरासेन के नजदीक डायवर्सन टूट चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/70-families-surrounded-by-water-127535574.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews