Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सास-बहू के झगड़े में ढाई साल के बच्चे की जमीन पर गिरने से मौत; बकरी चराकर लौट रहा 6 साल का बच्चा नदी में गिरा

बिहार में दो विभत्स घटनाएं सामने आईं हैं। पहली घटना में सास-बहू के बीच हुए झगड़े के दौरान एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। दूसरी घटना में बकरी चराकर लौट रहा 6 साल का बच्चा नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पहली घटना के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी घटना में 24 घंटे बीतने के बाद भी बच्चे का शव बरामद नहीं किया जा सका है, जिसे पुलिस ढूंढने की कोशिश कर रही है।

बच्चे की मौत के बाद भी नहीं मानी सास, बहूको घायल किया

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसेपुर गांव में रहने वाली नेहा कुमारीपर उसके ससुराल वालों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के कारण नेहा के हाथ से उसका ढाई महीने का बच्चा छूट गया। जमीन पर गिरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सास ने अपनी बेटी के साथ मिलकर नेहा को घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिएपीएचसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने नेहा को डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के वक्त नेहा और उसका पति कमलेश महतो घर पर सोए हुए थे।

बड़गांव है नेहा का मायका

नेहा के मायके वाले दरभंगा जिले के बड़गांव में रहते हैं। घटना की सूचना पर नेहा के परिजन भी पीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नेहा के ससुराल वाले उसकी शादी के खिलाफ थे।नेहा के साथ मारपीट करतेथे। बकरी चरा कर लौट रहा 6 वर्षीय बालक बाया नदी में गिरा, बच्चे की तलाश जारी

तिवारी पुल से बालक के गिरने के बाद जुटी भीड़।

समस्तीपुर जिले के शाहपुरा उंडी में तिवारी काट पुल में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रहने वाला 6 साल का साजन कुमार भाई के साथ बकरी चराने गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय साजन का पैर फिसल गया और वह पुल से नदी में जा गिरा। साजन के गिरने की जानकारी मिलने के बाद कई गोताखोर करीब 24 घंटे तक उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समस्तीपुर. अस्पताल में रोते-बिलखते बहू नेहा कुमारी के मायके पक्ष के लोग।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/two-and-a-half-month-old-baby-died-after-falling-on-the-ground-in-a-quarrel-between-mother-in-law-daughter-in-law-127524404.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ