श्री गणेशाय नम:
दैनिक पंचांग 28 - जुलाई - 2020 एवं राशिफल
☀ पंचांग
🔅 तिथि अष्टमी 06:32:24 तदुपरांत नवमी रात्रिशेष 04:20:31
🔅 नक्षत्र स्वाति दिन 12:04:33
🔅 करण : बालव 15:58:28
कौलव 27:01:03
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शुभ 18:05:09
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 चन्द्रोदय 13:24:59
🔅 चन्द्र राशि तुला - 26:49:16 तक
🔅 चन्द्रास्त 24:42:59
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी
🔅 कलि सम्वत 5122
🔅 दिन काल 13:33:56
🔅 विक्रम सम्वत 2077
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:14 - 12:54:30
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:23:11 - 09:17:27
🔅 कंटक 06:34:39 - 07:28:55
🔅 यमघण्ट 10:11:42 - 11:05:58
🔅 राहु काल 15:50:51 - 17:32:36
🔅 कुलिक 13:48:46 - 14:43:01
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:23:11 - 09:17:27
🔅 यमगण्ड 09:03:53 - 10:45:37
🔅 गुलिक काल 12:27:22 - 14:09:07
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
🌹विशेष ~ श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, क्षयवती नवमी, कौमारी व्रत। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय्
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र
नि:शुल्क परामर्श - रविवार
दूरभाष 9122608219
9835654844
🌹28 जुलाई 2020, मंगलवार का राशिफल 🌹
मेष (Aries): नया काम करने की सलाह देते हैं। गूढ विद्या और रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का प्रयत्न करें। वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके हित में होगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संतान के विषय में द्विधा रहेगी।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक = 8
वृषभ (Tauras): दिन का प्रारंभ आनंद-प्रमोद और मित्रों से भेंट से होगा। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज भाषा का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों में गहराई से उतरना पड़ेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मनोरंजन और आनंद से भरपूर होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रम के साथ कार्य करेंगे। पेट की तकलीफ से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
सिंह (Leo): आज ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतान के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। संबंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। जलाशय से संभलकर चलें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होगी। आनंद छाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): मध्यम फलदायी होगा आज का दिन। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगड़े का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर करें। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज दुर्घटना और शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ अरुचिकर घटनाएं होंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिल सकता है। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): व्यापारियों के लिए लाभदायी है आज का दिन। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देगा। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। मानहानि होने की संभावना है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में सम्मानित होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतान की प्रगति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक जीवन में आनंद रहेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मीन (Pisces): बौद्धिक और लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास और धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र और स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रों से लाभ होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com