27 लोगों से 1350 रुपए का वसूला गया जुर्माना

सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के घूम रहे 27 लोगों को पुलिस ने प्रति व्यक्ति 50 रुपए की दर से कुल 1350 रुपए जुर्माना वसूल किया। सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि एसपी संजय कुमार के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर मास्क जांच अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने इस अभियान के दौरान कुल 27 लोगों को बिना मास्क लगाए घूमते हुए हिरासत में लिया और जुर्माने की राशि जमा करने के बाद छोड़ दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/rs-1350-fine-imposed-on-27-people-127525939.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ