Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल 22 - जुलाई – 2020

श्री गणेशाय नम:

आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल  22 - जुलाई – 2020

पं . प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु

अनुसंधान केन्द्र,नि:शुल्क परामर्श रविवार, दूरभाष 9122608219 / 9835654844

पंचांग

🔅 तिथि  द्वितीया  रात्रि  08:01:42

🔅 नक्षत्र  आश्लेषा  रात्रि  08:41:12

🔅 करण :

           बालव  08:27:28

           कौलव  19:23:49

🔅 पक्ष  शुक्ल 

🔅 योग  सिद्धि  14:54:29

🔅 वार  बुधवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   

🔅 चन्द्रोदय  06:59:00 

🔅 चन्द्र राशि  कर्क - 19:15:48 तक   

🔅 चन्द्रास्त  20:51:00 

🔅 ऋतु  वर्षा 

हिन्दू मास एवं वर्ष   

🔅 शक सम्वत  1942  शार्वरी

🔅 कलि सम्वत  5122 

🔅 दिन काल  13:40:39 

🔅 विक्रम सम्वत  2077 

🔅 मास अमांत  श्रावण 

🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण 

 

शुभ और अशुभ समय   

शुभ समय   

🔅 अभिजित  कोई नहीं

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त  12:00:01 - 12:54:43

🔅 कंटक  17:28:16 - 18:22:59

🔅 यमघण्ट  08:21:10 - 09:15:53

🔅 राहु काल  12:27:22 - 14:09:57

🔅 कुलिक  12:00:01 - 12:54:43

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  06:31:45 - 07:26:28

🔅 यमगण्ड  07:19:37 - 09:02:12

🔅 गुलिक काल  10:44:47 - 12:27:22

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  उत्तर 

 

चन्द्रबल और ताराबल   

ताराबल 

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ 

🌹विशेष धर्मसम्राट स्वामी करपात्रि जयन्ती।

आज का राशिफल

मेष (Aries): आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। सतत जन सम्पर्क में रहना होगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों के साथ संघर्ष में आपकी ही जीत है।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  6

 वृषभ (Tauras): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपकी वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी जिससे आप लाभ भी प्राप्त करेंगे। कला, पढ़ाई, लिखाई में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर के खाने का प्लान टालें अन्यथा पाचनतंत्र की तकलीफ होने की संभावना है।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  7

 मिथुन (Gemini): आपका मन अत्यधिक संवेदनशील रहेगा। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। मन की स्थिति डवांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता होगी। परिवार या जमीन जायदाद के प्रश्न हाथ में न लेना हितकर रहेगा। नींद का अभाव रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

 कर्क (Cancer): आज कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आपका आनंद उत्साह दोगना होगा। मन ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

 सिंह (Leo): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको द्विधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसनेवाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ संदेश-व्यवहार लाभदायक साबित होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और अहम आपका काम बिगाड़ेगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

 कन्या (Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मिलन-मुलाकात होगा। उनकी तरफ से मिले हुए भेंट-उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

 तुला (Libra): आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद होने की संभावना है। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  6

 वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ ही लाभ है। मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। शरीर और मन से आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनता है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

 धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

 मकर (Capricorn): आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

 कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  6

 मीन (Pisces): आपका आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ