आज का पंचांग एवं राशिफल 21 जुलाई-2020
पं . प्रेम
सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र,नि:शुल्क परामर्श – रविवार,
दूरभाष 9122608219 /
9835654844
हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी
🔅 कलि सम्वत
5122
🔅 दिन काल
13:41:40
🔅 विक्रम सम्वत
2077
🔅 मास अमांत
श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित
11:59:57 - 12:54:43
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त
08:20:50 - 09:15:36
🔅 कंटक
06:31:16 - 07:26:03
🔅 यमघण्ट
10:10:23 - 11:05:10
🔅 राहु काल
15:52:45 - 17:35:28
🔅 कुलिक
13:49:30 - 14:44:17
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:20:50 - 09:15:36
🔅 यमगण्ड
09:01:55 - 10:44:37
🔅 गुलिक काल
12:27:20 - 14:10:03
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल
उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
21 जुलाई 2020,
मंगलवार
1.
मेष
(Aries): आज शारीरिक और मानसिक
स्वास्थ्य बना रहेगा। साहित्य-कला के क्षेत्र में आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत
करेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न
हो। अधिक परिश्रम करने पर भी फल प्राप्ति कम होगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
2.
वृषभ
(Tauras): आज आपको वाणी और वर्तन
पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर
सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक
और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व
के निर्माण का अनुभव कराएंगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
3.
मिथुन
(Gemini): कार्य में सफलता मिलने
से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। लेकिन मध्याहन के बाद
परिवारजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढेगी। माता का
स्वास्थ्य बिगड़ेगा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्त में न धकेल दे इसका ध्यान
रखें। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6
4.
कर्क
(Cancer): लंबे समय की योजनाओं के
बारे में सोचते हुए आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फंस जाएंगे। निर्धारित कार्यों
में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के
साथ भावना भरे सम्बंधों में बंधेंगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 3
5.
सिंह
(Leo): आज के दिन आप आत्मविश्वास
से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध
की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी
कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक
होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
6.
कन्या
(Virgo): आज आपका मन कुछ अधिक
भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसके
लिए सावधान रहें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण
व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।
समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखें।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
7.
तुला
(Libra): आज का दिन प्रवास-पर्यटन
पर जाने का और मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा।
संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य
बिगड़ेगा। अधिक संवेदनशील न रहें। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से
दूर रहें। कानूनी विषयों में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
8.
वृश्चिक
(Scorpio): दृढ़ मनोबल और
आत्मविश्वास से सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यवसाय में आपकी बुद्धि-प्रतिभा को
प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारी आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति
होने की संभावना है। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। मध्याहन
के बाद आपका मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
9.
धनु
(Sagittarius): आज के दिन आपके
स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या
प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी
संभावना है। मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में
सफलता प्राप्त होगी, वर्चस्व बढ़ेगा। स्थावर संपत्ति के
दस्तावेज के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
10.
मकर
(Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च
अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस
न हो जाए इसका ध्यान रखें। बाहर के खानपान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा।
चरित्र पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोई कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से
दूर रहें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
11.
कुंभ
(Aquarius): आज व्यापारी और
भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे।
विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। दैनिक
कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ
वाद-विवाद टालें। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवांछित न होगी।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
12.
मीन
(Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी
रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब
होंगे। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं
होगा।
शुभ रंग = पीला



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews