Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुजफ्फरपुर में कल से 12 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका काे लेकर राहत और बचाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

9 से 12 जुलाई तक जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि मुजफ्फरपुर व आसपास के इलाकाें में गुरुवार से भारी बारिश हाे सकती है। इसके आलाेक में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राहत-बचाव कार्य के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। सभी विभागों को अलग-अलग टास्क सौंप किसी भी विकट स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आदेश दिया है। डीएम ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को तटबंधों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों को सजग रहने के लिए कहा है। औराई, कटरा, गायघाट प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया को अपने-अपने क्षेत्र में माइकिंग करा लाेगाें काे सतर्क कराने के लिए कहा है। तीनों नदियों के दोनों तटबंधाें के बीच बसे गांव-टोलों में माइकिंग करा सतर्क कराने व सभी बीडीओ-सीओ को आवश्यकतानुसार सुरक्षित जगह पहुंचाने का आदेश दिया है। डीएम ने मुजफ्फरपुर नगर निगम समेत तीनों नगर पंचायत क्षेत्रों के अधिकारियों को जलजमाव से निबटने के लिए भी आवश्यकतानुसार पंपिंग सेट की व्यवस्था रखने तथा नालाें की सफाई कराने का निर्देश दिया है।

औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड की सभी पंचायत के मुखिया माइकिंग करा लाेगाें काे कराएंगे सतर्क

मंगलवार को बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 35 सेंटीमीटर की वृद्धि होने से शहरी क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित झील नगर के निचले इलाकों की झोपड़ियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार चौथे दिन भी वृद्धि जारी है। दूसरी ओर बागमती के साथ गंडक नदी का जलस्तर स्थिर है। वाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी में 73300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार को जिले में 7.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, जिले से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। हालांकि शहर के सिकंदरपुर में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ढाई मीटर नीचे 49.89 मीटर पर है। गंडक नदी का जलस्तर रेवा घाट में खतरे के निशान से 1. 37 सेंटीमीटर नीचे 53.03 मीटर पर तथा बागमती नदी का जलस्तर कटौझा में खतरे के निशान से 1.25 सेंटीमीटर नीचे 53. 95 मीटर पर स्थित है। आगे बारिश की संभावना को देखते हुए सभी नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसको देखते हुए सभी अभियंताओं को अपने तटबंधों पर विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया है।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पैनी नजर रखेगी टीम

प्रखंड सभागार में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बाढ़ प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीओकुमार भास्कर ने कहा कि बाढ़ से निबटने की सारी तैयारियां प्रशासन स्तर पर चल रही है। लोगों के बचाव के लिए लाइफ जैकेट, विस्थापित हुए लोगों को राहत देने के लिए तिरपाल के अलावा गोताखोर अलर्ट रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोर, मोरसंडी, अंजनाकोट, पहाड़चक में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही साथ एक मोबाइल टीम भी गठित की गई है। यह टीम बाढ़ के समय प्रभावित इलाकों में पैनी नजर रखेगी। माैके पर प्रखंड प्रमुख पूनम गुप्ता, डॉ. रमेश प्रसाद सिंह, डॉ. महेन्द्र पासवान आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration gathered in relief and rescue preparations from yesterday to July 12, anticipating heavy rains


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/administration-gathered-in-relief-and-rescue-preparations-from-yesterday-to-july-12-anticipating-heavy-rains-127488796.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ