Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शंखनी सब स्टेशन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित, 10 गांवों के लोगों को अब नहीं होगी परेशानी

बिजली कंपनी के शंखनी सब स्टेशन पर अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इस सब स्टेशन से जुड़े 10 गांव को अब सुचारू रूप से बिजली सप्लाई हाेगी। बिजली कंपनी डीई पूनम तुमराम ने बताया कि शंखनी सभी स्टेशन पर दो फीडर बनाए गए थे। पहले फीडर में ग्राम मुड़ियाखेड़ा, झालौन, गुरारी और गाड़ाघाट गांव जुड़े हुए थे।

दूसरे फीडर में उदयपुरा, धनाश्री, शंखिनी, बोर, खेरूआ और पुनाैर गांव जुड़े थे। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से मिलने में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यहां अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया है और एक तीसरा फीडर बना दिया गया है।

इस नए फीडर में पहले से मौजूद दोनों फीडर के गुरारी, गाड़ाघाट, शंखनी और धनाश्री गांव को जोड़ा गया है। अब तीन फीडर हो जाने से अब इन सभी 10 गांव को सुचारू रूप से बिजली दी जा सकेगी। इस दाैरान विधायक ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, दिलीप पटेल, सुनील गुप्ता, राजा भैया पटेल, ललित विश्वकर्मा सहित भाजपा नेता उपस्थित थे। बिजली कंपनी डीई पूनम तुमराम ने बताया कि शंखनी सभी स्टेशन पर दो फीडर बनाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/additional-transformers-installed-at-shankhani-sub-station-people-of-10-villages-will-not-have-trouble-now-127490246.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ