जदयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 3 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पुराने किसी भी सदस्य को रिपीट करने की बजाय प्रोफेसर गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को उम्मीदवार बनाया गया है। मंगलवार को राज्यसभा में जदयू के नेता आरसीपी सिंह ने नामों की घोषणा की। परिषद चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 जून है। 6 जुलाई को 9 सीटों के लिए चुनाव होना है।
नामों की घोषणा करते हुए आरसीपी ने कहा कि पार्टी की कोर कमेटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिकृत किया था। मुख्यमंत्री ने 3 नए नाम तय किए हैं। सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी का उम्मीदवार बनना तय था। लेकिन, मंगलवार की सुबह उनको मुख्यमंत्री आवास बुलाकर राज्यपाल कोटे से परिषद भेजने की जानकारी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/jdu-announces-three-candidates-elections-to-be-held-on-july-6-127439097.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews