Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

झाड़ू लगाने में मिल संचालक के पुत्र को लगा करंट, मौत

झाड़ू लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर आटा चक्की संचालक के पुत्र की मौत हो गई। घटना अस्थावां थाना अंतर्गत मालती गांव में सोमवार की सुबह हुई। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता का 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। मृतक के पिता अस्थावां में मिल चलते हैं। युवक मिल की सफाई करते हुए झाड़ू लगा रहा था। उसी दौरान लोहे का सरिया हटाने में उसका संपर्क विद्युत प्रवाहित तार से हो गया। जिससे करंट की चपेट में आकर युवक की जान चली गई।

मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता के साथ मिलकर अस्थावां में आटा चक्की मिल चलाता था। सोनू शाम में हर दिन अपना गांव देवकली लौट जाता था। फिर सुबह में आकर काम में लग जाता था। सुबह करीब 8 बजे युवक पिता के लिए खाना लेकर मिल लौटा। इसके बाद वह मिल की साफ सफाई करते हुए झाड़ू लगाने लगा। प्रथम तल्ले पर मकान निर्माणाधीन है। जहां से वह सरिया हटाकर दूसरे स्थान पर रख रहा था।

सरिया का संपर्क विद्युत प्रवाहित तार से हो गया। जिससे करंट की चपेट में आकर सोनू की मौके पर उसकी जान चली गई। कुछ देर बाद पिता छत पर गए तो उनकी नजर बेटे की लाश पर गई। तब घटना का खुलासा हुआ। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The son of the mill operator was electrocuted in sweeping, death


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/asthawan/news/the-son-of-the-mill-operator-was-electrocuted-in-sweeping-death-127414736.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ