पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में भोजपुरी गायक रंजन शर्मा की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर गला दबाकर मार डाला। मंगलवार सुबह उसका शव मिला। रंजन सुनील सिंह का इकलौता बेटा था। वह यूट्यूब और स्टेज शो में भोजपुरी गीत गाता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन को कुछ लोग सोमवार की रात घर से बुलाकर ले गए थे। वह रात में नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो मंगलवार सुबह उसका शव मिला। परिजनों और गांव के लोगों ने हत्या के विरोध में शव रखकर एनएच 98 को जाम कर दिया। आक्रोशित परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही परिजनों में स्थानीय पुलिस के खिलाफ भी गुस्सा है।
रंजन के पिता सुनील सिंह ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या गांव के अरुण कुमार ने कराई है। उसने दस दिन पहले ही फोन कर धमकी दी थी। रंजन को कहा था कि तुम्हें मार देंगे। हमलोगों ने थाने में इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
सुनील ने कहा कि अरुण मिलिट्री में है। वह इन दिनों ड्यूटी पर है। उसने अपने रिश्तेदार से मेरे बेटे की हत्या कराई है। उसका एक रिश्तेदार अपराधी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bhojpuri-singer-ranjan-sharma-killed-in-bihar-patna-near-janipur-police-station-area-127438780.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews