Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

26 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, 72 घंटे में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे में बिजली गिरने के साथभारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जहां बारिश नहीं होगी वहां 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इस दौरान किसानों को सचेत रहने को कहा गया है। गुरुवार को बिहार के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 100 लोगों की मौत हो गई थी।

बिहार में एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आने वाले निम्न हवा का दबाव झारखंड होते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश पहुंच रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से झारखंड तक एक ट्रफलाइन बनी हुई है जो अगले 24 घंटे में बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश जाने की संभावना है। अरब सागर से उठने वाली चक्रवाती हवाएं भी बारिश का कारण बन रही है। इसी वजह से पूरे बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

33 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिलों में कम बारिश
बिहार में एक से 25 जून के दौरान 33 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिलों में कम बारिश हुई है। कटिहार, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। भोजपुर में सामान्य से चार गुना ज्यादा 223 मिलीमीटर बारिश हुई है। पटना में 198 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गईजो सामान्य से 98 मिलीमीटर ज्यादा है।

मौसम विभाग का कहना है पटना में पिछलेतीन-चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौसम विभाग का कहना है कि एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से बिहार के सभी जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-rain-news-weather-alert-news-updates-gopalganj-siwan-shivhar-sitamarhi-darbhanga-muzaffarpur-samastipur-purnia-127449298.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ