Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिले के 21 लाभुकों को मिलेगा मछुआ आवास योजना का लाभ

जिले में मत्स्य विभाग के द्वारा एससी एसटी के निर्धन परिवार को मछुआ आवास का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग के द्वारा लाभुकों से आवेदन मांगा गया है। विभाग के निर्देशानुसार इस योजना का लाभ उन्हीं लाभुकों को दिया जाएगा जिन्हें पूर्व से किसी भी प्रकार का आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जिले में 21 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
मत्स्य योजनाओं का लाभ में महिला लाभुक को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद नायक ने बताया कि ऐसे मछुआ परिवार जिसमें विधवा, मसोमात महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिला के नहीं रहने पर एकल पुरूष वाले परिवार को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवास योजना के तहत लाभुकों एक लाख 20 हजार की राशि शत-प्रतिशत अनुदान पर मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/21-beneficiaries-of-the-district-will-get-the-benefit-of-fishermen-housing-scheme-127458464.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ