भ्रष्टाचार के खिलाफ खुसरूपुर मैं पहला जंग शुरू |
हमारे संवाददाता नरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
खुसरूपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश के हस्तक्षेप के बाद कृषि इनपुट एवं शौचालय निर्माण में लिए गए रिश्वत की राशि को दलाल ने वापस किया देर ही सही कम से कम कोई भी तो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना हाथ आगे बढ़ाएं यह एक इमानदारी का भी प्रमाण है देखना है आगे कब तक ऐसा देखने को मिलता है तथा आगे से इस तरह नहीं करने का कसम खाया बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया की किसी भी सरकारी योजना में एक भी रुपया घुस नही दे यदी कोई भी दलाल या पंचायत प्रतिनिधि आपसे रिश्वत का मांग करता है तो आप हमें सूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय को इसकी सूचना दें वह तुरंत जेल जाएगा वही इस मौके पर उपस्थित दिलीप कुमार ने किसानों एवं मजदूरों से दलालो द्वरा ली गई राशि को वापस करवाये साथ ही लोगों से अपील किये कि घूसखोर को घुसा मारे और आपसे कोई भी घूस का मांग करता है वह सीधे जेल जाएगा उन्होंने बताया कि यह अभियान हर पंचायत और हर वार्ड में चलाया जाएगा आज कमीशन खोरी चरम पर है निर्माण योजना का लूट मचा हुआ है गरीब मजदूर फटे हाल है वही किसान एवं मजदूरों को ठग कर बिचौलिया मालामाल हो रहा है अगर ऐसा होता है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ हर पंचायत और हर नागरिक दलाल के चंगुल से मुक्त होगा।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews