खुसरूपुर रेलवे लाइन पर मिला क्षत विक्षत शव |
खुसरूपुर से कन्हैयाा पांडेय की खास रिपोर्ट |
खुसरूपुर /संवाददाता | बताया जाता है कि शनिवार को सुबह में एक सब्जी विक्रेता खुसरूपुर सब्जी मंडी में जा रहा था जाने के दौरान उसने देखा कि खुशरूपुर में ट्रेन की पटरी पर मिली क्षतिग्रस्त अवस्था में एक युवक की लाश गिरा पड़ा हुआ था |जिसके बाद उसने खुसरूपुर जीआरपी को सूचना किया सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में पुलिस ने संवाददाता को बताया कि खुसरूपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम पोल संख्या 513/29 व 513/31 के बीच अप लाइन में एक अज्ञात व्यक्ति(उम्र करीब 25 वर्ष)की शव मिलने से सुबह सुबह सनसनी फैल गई।समझा जाता है कि सख्स किसी श्रमिक ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया| खुसरूपुर जीआरपी ने अपने दल बल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और मरे हुए व्यक्ति को आसपास के लोगों के द्वारा पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन उस समय तक पहचान नहीं हो सका था | खुसरूपुर रेल पोस्ट प्रभारी सूर्य दयाल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई करते हुए खुसरूपुर रेल पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया है| पोस्टमार्टम के बाद जब शव को रेलवे प्लेटफार्म पर पहचान के लिए रखा गया तब लोगों के द्वारा पता चला कि यह व्यक्ति का नाम रवि चौधरी पिता सुरेंद्रर चौधरी साकीन मोहल्ला दयाल चक थाना पंडारक जिला पटना के रूप में पहचान हुआ लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति खुसरूपुर में किराए के मकान में रहता था पहचान के बाद परिजन ने खुसरूपुर रेल थाना पहुंचा जिसके बाद रेल पुलिस ने मृत व्यक्ति के शब को परिजन को सौंप दिया |
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews