भारतीय जन क्रान्ति दल ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए जाने के कारण निष्काषित किया |

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला झा ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजित सिन्हा पार्टी के नाम पर अवैध बसूली करते है और लोगो को ठगते चलते है बाहर कि क्या बात करें उन्हों ने पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से कर्ज के नाम पर ३ लाख रु ले कर भाग चुके है आज स्थिति यह हो गई है कि वो न तो फोन उठाते है और न किसी से बात करते है उनके जैसे लोगो को पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है ठीक इसी प्रकार कि सुचना महाराजगंज के प्रत्याशी अरविन्द शर्मा के विरुद्ध भी प्राप्त हुई है ऐ दोनों व्यक्ति निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते है और अनैतिक कार्यों में लिप्त रहते है जिसके कारण उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से वर्खास्त किया जाना चाहिए | इस बात का समर्थन कोषाध्यक्ष श्री राजीव झा ने किया एवं संजय पाठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को बताया कि हमने भी कई बार उन्हें फोन किया लेकिन उन्हों ने कभी फोन का जबाब नहीं दिया इससे साबित होता है कि आप सभी ने जो आरोप लगाए है वो सत्य है | उन्हें पार्टी से निष्काषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया|
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला झा “लालबाबा” , राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश दत्त मिश्र एवं अविनाश कुमार , राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश कुमार , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव कुमार झा राष्ट्रीय सचिव डॉ राजीव कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सदस्य राजकिशोर सिंह कुशवाहा , संजय पाठक , दिलीप कुमार , लक्ष्मण पाण्डेय , संतोष कुमार , राजीव रंजन , अखिलेश झा, हरीश नन्दन, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थें|