कथनों का महत्व

कथनों का महत्व

जाकर हम आते है
ऐसा कहकर जाते है।
पर आ नही पाते है
कथन भूल जाते है।।


वचन निभा नही पाते है
फिर भी कहते जाते है।
बोलकर भूल जाते है
पर भूल सुधारते नही है।।
जाकर हम आते है
कहकर ऐसा जाते है।।


जोश में हम कुछ भी
लोगों कह जाते है।
पर होश आने पर
फिर नजरे चुराते है।।
जाकर हम आते है
कहकर ऐसा जाते है।।


मानव होकर भी हम
मानव को ही डसते है।
क्योंकि मानव धर्म का
निर्वाह नही करते है।।
जाकर हम आते है
कहकर ऐसा जाते है।।


जाकर हम आते है
पर आ नही पाते है।
कहकर भूल जाते है
पर कर नही पाते है।।
जाकर हम आते है
कहकर ऐसा जाते है..।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ