जब से आँख तुमसे लड़ी, ज़िंदगी बनी फुलझड़ी
कुमार महेंद्रधड़कनों की रफ़्तार,
अचानक बढ़ने लगी है।
साँसों में तेरी सुरभि,
चुपके से घुलने लगी है।
हृदय की कश्ती प्रेम-धारा में,
नई डगर पर मुड़ी।
जब से आँख तुमसे लड़ी, ज़िंदगी बनी फुलझड़ी।।
तेरी बातें जैसे मिश्री,
घुलती जातीं कानों में।
तेरी हँसी लगे जैसे,
सावन उतरा हो प्राणों में।
तेरे स्पर्श की रिमझिम बूँदों से,
मन में लगी प्रणय झड़ी।
जब से आँख तुमसे लड़ी, ज़िंदगी बनी फुलझड़ी।।
अलकें जब चेहरे पर,
बनकर घटाएँ छाती हैं।
मंद पवन की लहरें भी,
छूकर तुझसे शरमाती हैं।
मेरे गीतों की सरगम में,
तुम मधुर राग बनकर जुड़ी।
जब से आँख तुमसे लड़ी, ज़िंदगी बनी फुलझड़ी।।
तुमसे मिलकर जीवन के,
सब रंग सुहाने लगते हैं।
मौन पड़े अधरों पर भी,
गीत नए सजने लगते हैं।
मंज़िल भी मुस्काकर मेरी,
राहों में आकर खड़ी।
जब से आँख तुमसे लड़ी, ज़िंदगी बनी फुलझड़ी।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews