गौ सेवा से खिलती जीवन फुलवारी
कुमार महेंद्रहृदय में देवों का वास लिए,
समुद्र-मंथन का अमूल्य रत्न।
दर्शन से मन पुलकित होता,
सेवा से जीवन बने सुमन।
पावनता की प्रतिमूर्ति,
सुख-समृद्धि की हितकारी।
गौ सेवा से खिलती जीवन फुलवारी।।
सींगों में शिव शंकर शोभित,
उदर में कार्तिकेय विराजें।
मस्तक पर ब्रह्मा की छवि,
ललाट पर रुद्र विराजें।
सींगों के अग्रभाग में इंद्र,
कर्णों में विराजें अश्विनीकुमार शुभकारी।
गौ सेवा से खिलती जीवन फुलवारी।।
दंतों में गरुड़ की शोभा,
जिह्वा पर माँ शारदा का वास।
तैंतीस कोटि देवों का धाम,
गौ माता में दिव्य प्रकाश।
श्रीकृष्ण का अति प्रिय स्वरूप,
संस्कृति की अनुपम महिमा न्यारी।
गौ सेवा से खिलती जीवन फुलवारी।।
गौसेवा मानव का धर्म बने,
मन में हो सेवा की उमंग।
पर्यावरण संरक्षण का भाव,
गौपालन से संवरे जग।
तन-मन-धन अर्पित कर दें,
सेवा हो सबकी जिम्मेदारी।
गौ सेवा से खिलती जीवन फुलवारी।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews