हिंदुओं को एक राष्ट्र और एक समाज मानना कब से त्याग दिया तीन विभूतियों ने?

हिंदुओं को एक राष्ट्र और एक समाज मानना कब से त्याग दिया तीन विभूतियों ने?

: प्रो रामेश्वर मिश्र पंकज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष अधिकारी न केवल बहुत पढ़े लिखे हैं बल्कि दुनिया घूमते हैं और उनका दुनिया भर में संपर्क है.
इसलिए यह मानना मुश्किल है कि वह अचानक संघ के अब तक के सर्व विदित उद्घोषों से नितांत विपरीत अगर कोई बातें कह रहे हैं तो वह किसी गैर जानकारी में या अनजाने में कह रहे हैं .ऐसा नहीं हो सकता .
निश्चित ही पूरे होशो हवास में वे ऐसी विचित्र बातें कर रहे हैं जो सब प्रकार से हिन्दू राष्ट्र के सर्वमान्य सिद्धांत को तोड़ने वाली दिखती हैं.
अतःयह एक बहुत गंभीर स्थिति है.
उदाहरण के लिए अभी उन्होंने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका आदि में भी आरक्षण जैसा प्रावधान है.
यह सर्व विदित है कि जिसे उन्होंने एफर्मेटिव प्रावधान सकारात्मक उपाय के रूप में स्थापित किया है उस पर सुप्रीम कोर्ट का( संयुक्त राज्य अमेरिका में) बहुत ही विस्तृत निर्णय आया है जिसमें किसी प्रकार की भ्रान्ति की कोई गुंजाइश नहीं है.


उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो इस प्रकार के एफर्मेटिव मेजर्स अपनाने है वह भी शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह नहीं अपनाने हैं. शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का प्रावधान सब प्रकार से अनुचित और अन्याय पूर्ण होगा.
परंतु उससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि उसमें स्पष्ट कहा गया है कि वह अलग नस्ल (race)के लोग हैं ,उनके साथ कुछ अन्याय हुआ है इसलिए यह प्रावधान करने पड़ रहे हैं अर्थात भिन्न race वालों के साथ इस तरह के कदम उठाने अपेक्षित हैं.
श्रीमान दत्ता हासबले जी को यह अवश्य ही ज्ञान होगा.
इस प्रकार माननीय दत्ता जी ,माननीय भागवत जी और माननीय नरेंद्र मोदी ,तीनों लोग अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को सामान्य हिंदू समाज से भिन्न race का मानते दिखते हैं.
इस प्रकार किसी समय उन्होंने हिंदू समाज के एक ही समाज होने या एक ही रेस होने का सिद्धांत त्याग दियाहै .
यह अवश्य चिंता की बात है और दुख की बात है कि उन्होंने श्री अरविन्द, लोकमान्य तिलक,गाँधी जी, वीर सावरकर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस,डॉक्टर हेडगेवार, गुरु गोलवलकर जी आदि के द्वारा हिंदू समाज के विषय में सर्वमान्य सिद्धांत को कब त्याग दिया ,यह कुछ पता ही नहीं चला .
परंतु अब उनके वक्तव्य से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि यह लोग हिंदू समाज की एकता का सिद्धांत त्याग चुके हैं और हिंदू समाज में अनुसूचित जाति को एक अलग race ,अनुसूचित जनजाति को दूसरी race और हो सकता है कल को ओबीसी को भी तीसरी रेस मानने वाले हों. सोनिया गांधी तो मानती ही यही है और 1992में टेरेसा और सोनिया गांधी दोनों तथा दिलीपकुमार जैसे actor भी राजघाट में गाँधी समाधि पर जनसभा में यह घोषणा सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं कि भारत अनेक Nations का फेडरेशन है. राउल भी यही मानते हैं.
तो अब मोदी जी, भागवत जी और दत्ता हासबले जी भी यही मानने लगे हैं.
परन्तु डॉ भीमराव आंबेडकर तो यह नहीं मानते. तो क्या मोदी जी ,भागवत जी , हासबले जी अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के भी विरोधी हैं इस विषय में? कब से?
भारतीय इतिहास से यह विचित्र मान्यताएं सत्य नहीं सिद्ध होती हैं.
यह सब झूठ सिद्ध होता है.
अतः इन तीन विभूतियों द्वारा इस तरह का नया सिद्धान्त बिना प्रमाण के प्रतिपादित करना चिंताजनक है.


अभी कम से कम अनुसूचित जाति को और अनुसूचित जनजाति को यह अलग रेस मानते हैं .इस प्रकार हिंदू समाज की एकता का सिद्धांत इन्होंने त्याग दिया है और इस तरह हिंदू राष्ट्र की एकता का भी सिद्धांत त्याग दिया गया है क्योंकि अलग रेस है तो वस्तुतः उनका अलग नेशन होगा अथवा एक ही नेशन के भीतर उनको पूर्ण स्वायत्तता मिलेगी.
फिर वे हिंदू समाज का सामान्य अंग नहीं माने जा सकते .यह इन तीनों के वक्तव्य से स्थापित हो चुका है क्योंकि यह संयुक्त राज्य अमेरिका का उदाहरण दे रहे हैं जहां सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में स्पष्ट रूप से उन लोगों को अलग रेस का मान कर ही एफर्मेटिव मेजर्स के प्रावधान किए गए हैं.
एक ही race या एक समाज के भीतर ऐसे कोई प्रावधान विश्व में कहीं नहीं हैं, यह इन तीनों को ज्ञात है.
हिंदुओं को एक राष्ट्र और एक समाज नहीं मानने का यह निर्णय किसी इतिहास से नहीं निकला है .अपितु किसी आंतरिक समीकरण से इन लोगों ने ये निष्कर्ष निकाले हैं.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ