दूसरों का भी फल अपना

दूसरों का भी फल अपना

संजय जैन


कितना कुछ अब बदल रहा
समय परिवर्तन के अनुसार।
मन की उड़ाने ऊँची होकर
दौड़त रही है जो तेजी से।।


माना की इंसान लोभी है
तो पाने की चाहत आनंत है।
पर कर्म करना चाहता नही
और पाना उसे सब कुछ है।।


छल कपट बुध्दि विवेक
सबका उपयोग करता है।
तब जाकर सब कुछ
ये हासिल कर पाता है।।


अलग अलग विचारों से
अलग पहचान बनाते है।
खुद तो मेहनत करते नही
औरो की को अपनी बताते है।।


दूसरों के बनाये महल को
देखो कैसे अपना बताते है।
आग अगर लग जाये तो
सबसे पहले भागते है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ