जीवन उपवन सुरभित, आंवला नवमी उपासना से
कुमार महेंद्रकार्तिक शुक्ल नवमी पावन,
सनातन संस्कृति का मान।
माँ लक्ष्मी-विष्णु का वास,
आमल वृक्ष की महिमा महान।
स्वयं सिद्ध शुभ मुहूर्त समाहित,
फलित मनोरथ आराधना से।
जीवन उपवन सुरभित, आंवला नवमी उपासना से।।
भविष्य, स्कंद, पद्म पुराण,
आंवला नवमी का गुणगान।
माँ लक्ष्मी का धरा पर आगमन,
हरि-शंकर का पावन ध्यान।
तुलसी, आमल, बेल मनोरम,
महिमा गूँजे वंदना से।
जीवन उपवन सुरभित, आंवला नवमी उपासना से।।
जनमानस में अटूट आस्था,
सद्भावों का अनुपम संचार।
शुद्ध सात्त्विक चिंतन से महके,
नैतिकता का पावन संसार।
मोह-माया से मुक्त चेतना,
मन पुलकित प्रार्थना से।
जीवन उपवन सुरभित, आंवला नवमी उपासना से।।
विधिवत पूजन, मंगल पाठ,
दुग्ध, अक्षत, रोली, पुष्पहार।
मौली बाँध सप्त परिक्रमा,
दीप प्रज्वलित,फैले उजियार।
आमल छाँव में सामूहिक भोजन,
सुख बरसे शुभ कामना से।
जीवन उपवन सुरभित, आंवला नवमी उपासना से।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews