Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

U-13 इंडो-नेपाल T20 चैंपियंस ट्रॉफी : हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

U-13 इंडो-नेपाल T20 चैंपियंस ट्रॉफी : हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

दिव्य रश्मि के उपसंपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से।

U-13 इंडो-नेपाल T20 चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी ने लायंस क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से सुभाष मंडल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए, जबकि युवराज बेगवानी ने 21 और आशीष अधिकारी ने 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में कृष्णा ने 2 विकेट (12 रन देकर), शशांक शेखर ने 1 विकेट (21 रन) और साहिल ने 1 विकेट (35 रन) हासिल किया।

जवाब में हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 143 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अंशु कुमार ने नाबाद 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा अंकित ने 30, जीत ज्योति ने 27 और अंश राज ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। लायंस की तरफ से राघव कार्की ने 3 विकेट (16 रन देकर) लिए, जबकि करिथाथा को 1 विकेट (25 रन) मिला।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए अंशु कुमार को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।

इस जीत के साथ हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ