Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी की U-13 टीम Indo-Nepal Champions Trophy के लिए हुआ रवाना

हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी की U-13 टीम Indo-Nepal Champions Trophy के लिए हुआ रवाना

दिव्य रश्मि के उपसंपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से।

हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी  की अंडर-13 टीम Indo-Nepal U-13 Champions Trophy में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और नेपाल की युवा टीमें हिस्सा लेगी, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

टीम का पहला मुकाबला 15 अप्रैल को फुलबारी क्रिकेट एकेडमी, नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

अकादमी के कोच और प्रबंधन के साथ-साथ एकेडमी डायरेक्टर हिमांशु हरी और प्रतीक कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

टीम स्क्वाड इस में शामिल है साहिल कुमार, आदित्य कुमार मिश्रा, अनंत कुमार, शशांक शेखर, अर्णव चंद्रा, जीत ज्योति, कृष्णा आयुष कुमार, अंकित कुमार, पर्थ देओ, अंश राज और अंशु कुमार। कोच : रेहान दास गुप्ता, टीम मैनेजर : सुमन शेखर।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ