Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यपाल ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर बिहार में जनगणना-2027 का शुभारंभ किया

राज्यपाल ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर बिहार में जनगणना-2027 का शुभारंभ किया

पटना, 17 अप्रैल, 2026:- राज्य के प्रथम नागरिक माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया, भारत की जनगणना-2027 का बिहार में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य की जनता से स्व-गणना की सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की।
विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing Operations - HLO1) का संचालन 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक राज्यभर में किया जाएगा। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 भारत की पहली ऐसी जनगणना है, जिसमें पूर्णतः डिजिटल डेटा कैप्चर करने की व्यवस्था के साथ-साथ नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्व-गणना की प्रक्रिया राज्य में 17 अप्रैल, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और यह 01 मई, 2026 तक जारी रहेगी। यह सुविधा एक सुरक्षित वेब-आधारित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय और स्थान से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री सी॰के॰ अनिल, राज्यपाल के सचिव श्री गोपाल मीणा, जनगणना निदेशक श्रीमती रंजीता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ