सीएम नीतीश के पदचिन्हों पर चलकर ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को आगे बढ़ाएंगे ई. निशांत - उमेश सिंह कुशवाहा
09 मार्च 2026, पटना।
बिहार जदयू के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि ई. निशांत कुमार में संभावनाओं का अथाह सागर है। उनकी सादगी, सहजता, शालीनता और विनम्रता उन्हें विशिष्ट बनाती है। उनके व्यक्तित्व, विचार, आचरण और स्वभाव में हर दृष्टि से मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की छवि तथा जदयू की मूल सोच की झलक मिलती है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि आज पूरी पार्टी और बिहार की 14 करोड़ जनता एक नई उम्मीद और विश्वास के साथ ई. निशांत की ओर देख रही है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जिस ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को आधार बनाकर बिहार को प्रगति, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा दी है, उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की क्षमता और प्रतिबद्धता ई. निशांत में भी दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता ग्रहण के दौरान अपने पहले संबोधन में ई. निशांत ने स्पष्ट किया कि वे अपने पिता एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्पों को साकार करने का काम करेंगे। उनका यह वक्तव्य बताता है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और परिपक्व हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू की औपचारिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। एक-एक कार्यकर्ता का मनोबल सातवें आसमान पर है और बिहार के कोने-कोने में व्यापक उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ई. निशांत अपनी युवा सोच और ऊर्जा के साथ ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए स्वर्णिम और समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews