Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना जी.पी.ओ. परिसर में “डाक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आम जनता को डाकघर की विभिन्न सेवाओं से जोड़ने हेतु एक समेकित एवं व्यापक प्रयास के रूप में संपन्न हुआ।

पटना जी.पी.ओ. परिसर में “डाक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आम जनता को डाकघर की विभिन्न सेवाओं से जोड़ने हेतु एक समेकित एवं व्यापक प्रयास के रूप में संपन्न हुआ।


पटना, दिनांक 14 फ़रवरी 2026: भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग के तत्वावधान में पटना जी.पी.ओ. परिसर में “डाक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आम जनता को डाकघर की विभिन्न सेवाओं से जोड़ने हेतु एक समेकित एवं व्यापक प्रयास के रूप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम. यू. अब्दाली, भा. डा. से., मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पवन कुमार, भा. डा. से., निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय), बिहार उपस्थित रहे साथ ही साथ सम्मानित अतिथि के रूप मे श्री राजदेव प्रसाद, वरीय डाक अधीक्षक (रेल डाक सेवा) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ।
श्री रंजय कुमार सिंह मुख्य डाकपाल, पटना जी.पी.ओ. द्वारा स्वागत भाषण में डाक विभाग की उपलब्धियों एवं जनसेवा उन्मुख पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की दिनांक 02.02.2026 से 13.02.2026 तक आयोजित विशेष अभियान के दौरान पटना जी.पी.ओ. द्वारा 3,200 से अधिक खातों का मोबिलाइजेशन किया गया। वर्तमान में पटना जी.पी.ओ. बिहार परिमंडल में चौथे स्थान पर है तथा सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन के माध्यम से वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पटना जी.पी.ओ. द्वारा कुल 568 नई डाक जीवन बीमा (PLI) पॉलिसियां जारी की गईं, जिनसे 31.20 लाख रुपये का प्रथम वर्ष प्रीमियम प्राप्त हुआ। आधार सेवा के अंतर्गत पटना जी.पी.ओ. प्रत्येक माह 10,000 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहा है, जिससे प्रतिमाह 5 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हो रहा है। व्यवसाय विकास (BD) के क्षेत्र में स्पीड पोस्ट, पार्सल एवं डाकघर निर्यात केंद्र के माध्यम से निरंतर प्रगति की जा रही है तथा नए एडवांस एवं बीएनपीएल ग्राहकों को जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान डाकघर बचत बैंक (POSB) खातों, सुकन्या समृद्धि योजना, सावधि जमा, आवर्ती जमा, डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आधार नामांकन एवं अपडेट, स्पीड पोस्ट तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से संबंधित विशेष काउंटर लगाए गए। नागरिकों की सुविधा के लिए समर्पित काउंटरों की व्यवस्था की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई। सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पासबुक वितरण किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों/प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री एम. यू. अब्दाली ने कहा कि डाक विभाग पारंपरिक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक एवं डिजिटल सेवाओं के माध्यम से जन-जन तक अपनी पहुंच सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से डाकघर की बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), आधार सेवा, पासपोर्ट सेवा, स्पीड पोस्ट एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसी सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

निदेशक डाक सेवाएं, बिहार श्री पवन कुमार ने कहा कि डाकघर आम जनता का विश्वासपात्र संस्थान है, जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि डाक महोत्सव के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को विशेष लाभ हो रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनय कुमार दुबे, उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन), पटना जी.पी.ओ. के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डाक विभाग सदैव जनहित में तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया तथा डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ