Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बस स्वयं से शुरुआत करें

बस स्वयं से शुरुआत करें

कुमार महेंद्र
चाह स्वच्छ स्वस्थ परिवेश,
सर्वत्र स्नेह प्रेम भाईचारा ।
संबंध अंतर अपनत्व गरिमा,
घर द्वार सुख समृद्धि धारा ।
तज नैराश्य संकीर्ण विचार,
सकारात्मकता आत्मसात करें ।
बस स्वयं से शुरुआत करें ।।


अनुशासित दिनचर्या शैली,
शुद्ध सात्विक खान पान ।
प्रकृति संग मैत्री अनुबंध,
संरक्षण सुखद भविष्य शान ।
वंदन निज संस्कृति परंपरा,
पाश्चात्यता पर आघात करें ।
बस स्वयं से शुरुआत करें ।।


मात पिता आज्ञा शिरोधार्य,
वरिष्ठ जन हेतु मान सम्मान ।
नारी शक्ति प्रति सादर समता,
नित्य तत्पर भारती गुणगान ।
अभिवंदन सर्व धर्म समभाव,
दूर अंधविश्वास जात_पात करें ।
बस स्वयं से शुरुआत करें ।।


शिक्षा सर्वांगीण विकास सेतु,
मोबाइल युक्ति उत्तम प्रयोग ।
दूरी अश्लील चित्र गीत रील,
लक्ष्य हेतु समय सदुपयोग ।
परिश्रम सफलता मूल मंत्र,
आनंद निर्झर कायनात करें ।
बस स्वयं से शुरुआत करें ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ