आगामी रंगोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं—
किन रंगों की बात कर रहे, क्या मैं जानूँ?
मेरा रंग है श्याम, इसे उतारो तो मैं जानूँ।मीठे बोलों की पिचकारी से चलता है यह,
कृष्ण रंग में तुम भी रंग जाओ, तो मैं जानूँ।
मन-मंदिर की दीवारें भी इसमे रंग जाती हैं,
केसरिया कर डालो जग को, तो मैं जानूँ।
तुलसी-पीपल काट, नागफनी को बोते,
हरित क्रान्ति लाओ, तो तुमको मैं जानूँ।
जाति-धर्म,क्षेत्रवाद में, बाँट दिया भारत को,
राष्ट्रवादी- देशभक्त बन जाओ, तो मैं जानूँ।
डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews