सत्ता से उन्हें दूर भगा दो

सत्ता से उन्हें दूर भगा दो

सुरेन्द्र कुमार रंजन
देश के नेता कब सुधरेंगे,
कब आएगी उनको अक्ल ।
अपनी स्वार्थ सिद्धि की खातिर,
कब तक करवाएंगे जनता का कत्ल।


जाति-धर्म के नाम पर,
कबतक उन्माद फैलाएँगे।
शांति संदे‌श फैलाने की वजाय ,
कब तक दंगे-फसाद करवाएँगे।


अपनी वोट बैंक की खातिर,
कब तक देशद्रोहियों को बचाएंगे।
फूट डालकर जनता में वे,
कर तक अपना शासन चलाएंगे।


देश विरोधी शक्तियों को,
कब तक सुविधा पहुँचाएँगे।
भोली-भाली जनता को वे,
कब तक राह भटकाएँगे।


देश के ऐसे गद्दारों को,
जीने का कोई हक नहीं।
शत् से ज्यादा खतरनाक हैं,
इसमें तो कोई शक नहीं।


देश की जनता अब तो जागो ,
अपनी जिम्मेवारियों से ना भागो।
गद्दारों को सबक सिखा दो,
सत्ता से उन्हें दूर भगा दो।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ