रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष

रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष

हिंदू धर्म रामनवमी अनूप पर्व ,
सर्वत्र उमंग हर्ष उल्लास ।
परिवेश उत्सविक अनुपमा,
रज रज राम राग रंग उजास ।
जनमानस भाव विभोर हर्षल,
आध्यात्म ओज मनोरमा अधिशेष।
रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष ।।


चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी,
राघव दशरथ अवतरण पर्व ।
भव्य पुनर्वसु नक्षत्र कर्क लग्न,
कौशल्या उत्संग उपमित त्रेता गर्व ।
सूर्य पुत्र इक्ष्वाकु वंश शोभित,
सप्तम विष्णु अवतारी उन्मेष ।
रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष ।।


अयोध्या सह संपूर्ण विश्व पटल,
अद्य वर्ष आयोजन मंगलदायक ।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा उपरांत,
श्री राम स्तुति आनंद प्रदायक।
सूर्य देव अनंत कृपालु वृष्टि,
साक्षात रामलला दृश परितेष ।
रामलला सूर्य अभिषेक ,अद्भुत अनुपम विशेष ।।


दिव्यता संग अभियांत्रिकी प्रज्ञा,
बौद्धिक प्रयास अनुपम दृष्टांत।
धर्म आस्था परम शिखर बिंब,
जीवन सुख समृद्ध वैभव कांत ।
मर्यादा पुरुषोत्तम जन्मोत्सव बेला,
सर्व अनंत हार्दिक शुभकामनाएं अशेष ।।
रामलला सूर्य अभिषेक ,अद्भुत अनुपम विशेष ।।


महेन्द्र कुमार(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ