पृथ्वीराज चौहान एवं चंद्रवरदाई की प्रतिमा अनावरण समारोह धूमधाम से संपन्न

पृथ्वीराज चौहान एवं चंद्रवरदाई की प्रतिमा अनावरण समारोह धूमधाम से संपन्न

हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद,(दिव्य रश्मि)।जिला मुख्यालय औरंगाबाद में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्लॉक मोड़ के समीप वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान एवं कवि चंद्रवरदाई के प्रतिमा अनावरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रतिमा अनावरण के पूर्व षोडशोपचार विधि से योग्य आचार्य धनंजय जयपुरी एवं श्रीराम पांडेय के नेतृत्व में पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात, केरल एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के कर कमल द्वारा दोनों ही प्रतिमाओं का अनावरण किया गया।
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने समारोह में आये आगत अतिथियों का स्वागत किया। विषय प्रवेश प्रो.विजय कुमार सिंह ने किया। भूमिका डॉ.ज्ञानेश्वर सिंह ने किया।
मूर्ति अनावरण के पश्चात गेट स्कूल के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में अनावरणकर्ता निखिल कुमार,मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह,वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह,विदेश से पृथ्वीराज के अस्थि कलश लाने वाले राजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा,सदर विधायक आनंद शंकर सिंह,नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू बाबू ,राजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह,पूर्व विधायक रेणु देवी,
रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह,नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता,कोऑपरेटिव के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह व पूर्व विधायक सुरेश मेहता की गरिमामई उपस्थिति रही।
रेडक्रास के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने संबोधन में कहा कि लाख बाधा होगी लेकिन कहीं महापुरुष की प्रतिमा का स्थापना होगा तो हम हर संभव मदद करेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता ने पृथ्वीराज की वीरता एवं धीरता की चर्चा की तो पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने पटना में पृथ्वीराज चौहान के प्रतिमा स्थापना में कराने का आश्वासन दिया।
सदर विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा हमें विरासत से परिचय कराती है। यह भी कहा कि दानी विगहा के सत्येंद्र नारायण पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येद्र नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी शीघ्र किया जाना चाहिए।नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह ने कहा कि कोई संस्था द्वारा यदि प्रतिमा लगाई जाए तो हम उसे तन मन धन से सहयोग करेंगे।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि हम वादा करते हैं कि ट्रस्ट के सदस्यों को हर संभव मदद करेंगे। वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिमा अनावरण के माध्यम से हम पूर्वजों के ऋण उतारते हैं। पूर्वजों ने हमारे देश में अपनी त्याग एवं कार्य से जो नजीर स्थापित की है उससे हम ऋण तभी हो सकते हैं जब हम उन्हें याद करें। इतिहासकारों ने पृथ्वीराज के साथ अन्याय जरूर किया है लेकिन उसे दरकिनार करते हुए हमें अपने पूर्वजों की विरासत को संजोना है।
आनंद मोहन के सुपुत्र अंशुमान सिंह ने कहा कि हजारों साल बाद आज की प्रतिमा का अनावरण यह दर्शाता है कि हम गुलामी की मानसिकता को कबूल नहीं कर सकते।शेर सिंह राणा ने कहा कि पृथ्वीराज की स्थापित प्रतिमा हमारी संस्कृतिक धरोहर है।हम आनेवाली पीढ़ी को हम बता सकते हैं कि हमारे पूर्वजों ने इस देश को सहेजा,सींचा है।उन्हें हम यादगार बना सकते हैं। पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान के प्रतीक हैं।
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि मूर्ति की स्थापना हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है।आज हम जिस मोड़ पर खड़े है यह संक्रमण का दौर है।उन्होने हदबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि पूंजिपतियो की संपति को सीमित किया जाना
चाहिए।राम मंदिर पर चर्चा करते हुए कहा सीतामढ़ी में सीता जी का भी भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाना चाहिए। निखिल कुमार ने ट्रस्ट के सदस्यों को बधाई दिया।
अनावरण के मौके पर संयोजक जगदीश सिंह,डॉ संजीव रंजन,संचिव स्वर्णजीत सिंह,कोषाध्यक्ष विकास सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी,चंद्रप्रकाश विकास,डा ऋत्विक,जयंत प्रकाश,भीम सिंह,सत्येंद्र नारायण सिंह, चंदन सिंह चौहान,मनोज सिंह एवं अभिषेक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ