तुम्हारे नाम का श्रृंगार कर
तुम्हारे और इस चांद के दीदार से, मेरा यह जीवन आज धन्य हुआ,
मेरा जीवन मधुर हुआ तेरे प्रेम से,
तुझ को समर्पित यह श्रृंगार हुआ।
तुम्हारे नाम का श्रृंगार कर,
मेरा यूं सज - संवर जाना,
तुम्हारा ख्वाब में हमें छूना,
मेरा सच में ये निखर जाना।
तुम्हारी यादों की महक से,
हम तन - मन को सजाते हैं,
तुम्हारी सब तस्वीरों को हम,
अपने इस दिल में बसाते हैं।
तुम्हारे इस प्यार का एहसास,
मेरे जीवन में रंग भर देता है,
तुम्हारे साथ बीता वो हर पल,
हमें बेहिसाब चैन-सुकूं देता है।
स्वरचित एवं मौलिक पंकज शर्मा (कमल सनातनी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews