एलन मस्क से कुछ घंटों के लिए छिना सबसे अमीर का ताज

एलन मस्क से कुछ घंटों के लिए छिना सबसे अमीर का ताज

ट्विटर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया था। हालांकि उनको जल्द ही यह वापस मिल गया। दुनिया के अमीरों की दौलत की जानकारी रखने वाली फोर्ब्स ने यह जानकारी दी है। टेस्ला के शेयरों में गिरावट और ट्विटर पर 44 बिलियन डालर के दांव के कारण मस्क के नेटवर्थ में कमी आई थी। 51 साल के मस्क की जगह बर्नार्ड अरनॉल्ट कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। वह लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन की मूल कंपनी स्टड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हैं। उनकी कुल संपत्ति 185.3 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक अरनॉल्ट की संपत्ति मस्क की तुलना में 400 मिलियन डॉलर ज्यादा हो गई थी। हालांकि बाद में मस्क की संपत्ति बढ़ी और वह 185.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। दोनों अरबपतियों के बीच फासला ज्यादा नहीं है। सितंबर 2021 से एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस को हटाकर यह मुकाम हासिल किया था। 2022 में मस्क की संपत्ति 200 बिलियन डॉलर तक गिर चुकी है। इसका कारण है कि पिछले दो साल में टेस्ला के शेयर न्यूनतम स्तर पर हैं। इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी इस वक्त चीन में कोविड के सख्त नियमों से जूझ रही है। चीन अमेरिका के बाहर टेस्ला का सबसे बड़ा मार्केट है। टेस्ला के शेयरधारकों के अनुसार, ट्विटर पर मस्क के ज्यादा ध्यान ने टेस्ला के स्टॉक की मात्रा को कम किया है। साथ ही सीईओ ने खुद लगभग 20 मिलियन शेयर बेचे जो कि लगभग 4 बिलियन डॉलर के थे। एलन मस्क ने पिछले महीने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। मस्क के टेकओवर के बाद से कंपनी की 60 प्रतिशत वर्कफोर्स जा चुकी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ