सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने जलेश्वर महतो के बयान की तीखी भर्त्सना की|

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने जलेश्वर महतो के बयान की तीखी भर्त्सना की|

*सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और बाघमारा के पूर्व विधायक जलेश्वर महतो के उस बयान की तीखी भर्त्सना की है जिसमें उन्होंने देश के अंदर गोवंश का व्यापार करने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।श्री उपाध्याय ने कहा है कि जलेश्वर महतो ने ब्राह्मण समाज पर जिस तरह अपमानित करने की कोशिश की है, यह क्षमा योग्य नहीं है।जलेश्वर महतो जैसे विचार वाले नेताओं के कारण ही समाज में दुर्भावना और जातीय वैमनस्यता फैलती है।श्री उपाध्याय ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा है कि पूरा देश जानता है कि गोवंश और गोमांस का व्यापार किस धर्म और समुदाय के लोग करते हैं,लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि उनके खिलाफ बोल सकें।श्री उपाध्याय ने कहा कि अभी चारों ओर छठ महापर्व का माहौल है। ब्राह्मण समाज इस पर्व का सबसे बड़ा वाहक है जिसने पूरे समाज को सूर्य की उपासना का पाठ पढ़ाया है। आज भी धर्म,संस्कृति और अध्यात्म की रक्षा के लिए पूरा ब्राह्मण समाज तत्पर है।* *श्री दीपक उपाध्याय ने कहा कि समाज को धर्म, अध्यात्म और सद्भावना का मार्ग बताने वाले ब्राह्मण समाज को उन्होंने क्या सबसे कमजोर और गिरा हुआ समझ लिया है कि उन्हें कोई भी कुछ बोल कर निकल जायेगा।जलेश्वर महतो के इस बयान की महासंघ ना सिर्फ निंदा करता है, बल्कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से मांग करता है कि उन्हें पार्टी से अविलंब निष्कासित करें। जलेश्वर महतो अपने इस घृणित मानसिकता वाले बयान के लिए ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक क्षमा नहीं मांगते हैं और उसे वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ़ सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा। श्री उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज से भी अपील की है कि वे इस घृणित बयान देने वाले नेता जलेश्वर महतो के किसी भी पारिवारिक,समाजिक तथा पारिवारिक कार्यक्रम में भाग नहीं लें*
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ