राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सौरभ सुमन को जीकेसी ने सम्मानित किया

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सौरभ सुमन को जीकेसी ने सम्मानित किया


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 20 सितम्बर ::
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित बिहार के शिक्षक सौरभ सुमन को सोमवार को पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट अवस्थित जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के कार्यालय में शॉल, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उक्त सम्मान देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि के लिए सौरभ सुमन को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया है, यह बिहार के गौरव की बात है।
उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने सौरभ सुमन को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह अपने क्षेत्र में आगे भी काम करते रहें और बिहार के नाम को रौशन करते हुए समाज के लिए कार्य करते रहें।
ध्यातव्य है कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार से दो शिक्षक को "राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बिहार के सौरभ सुमन और निशी कुमारी है।
ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने सौरभ सुमन को सम्मानित करने के बाद पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुनील कुमार वर्मा को पुष्प गुच्छ देते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के विधि प्रकोष्ठ के लिए बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने सौरभ सुमन को माला पहनाकर तथा अधिवक्ता सुनील कुमार वर्मा को सदस्यता रसीद और स्मारिका देकर सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सचिव शुभ्रांशु श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया प्रकोष्ठ) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय कला संस्कृति प्रकोष्ठ सचिव अनुराग समरूप, विधि प्रकोष्ठ बिहार कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री बलरामजी, जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, प्रदेश युवा अध्यक्ष अभिषेक शंकर, जिला युवा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, आलोक कुमार, अनिल सहित जीकेसी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ