पाकिस्तान में सिख महिला को अगवाकर धर्म बदला

पाकिस्तान में सिख महिला को अगवाकर धर्म बदला 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक सिख महिला को अगवा करके कथित तौर पर जबरन उसका धर्मपरिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पाकिस्तान में 20 अगस्त से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक यह मामा खैबर पख्तूनख्वां के बूनर जिले का है। महिला के करीबी रिश्तेदार ने डॉन को बताया, 25 साल की दीना कुमारी 20 अगस्त को ड्यूटी पर निकली थीं और फिर वापस नहीं आईं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार ने लड़की की खोज करने की कोशिश की लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। उसने कहा कि लड़की के परिवार के सदस्य, समुदाय के अन्य लोगों के साथ पीर बाबा पुलिस स्टेशन के सामने इकठ्ठा हुए। इसी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी। उनकी मांग थी पुलिस एफआईआर रजिस्टर करे लेकिन पुलिस ने एफआईआर रजिस्टर करने से मना कर दिया। द ट्रिब्यून के अनुसार, सिख लड़की को जबरन इस्लाम धर्म कबूलने पर मजबूर किया गया। फस्र्ट फोस्ट न्यूज के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की बेटी दीना को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया और फिर उसका बलात्कार किया गया। इसके बाद उसकी शादी उसका अपहरण करने वाले से करवा दी गई। गुरुचरण सिंह ने दावा किया है कि यह अपराध बूनर जिले के जिला पुलिस अधिकारी और स्टेशन हाउस अधिकारी की मिली भगत से हुआ है। लड़की के पिता के अनुसार, लड़की को प्रताड़ित करके उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया जबकि उसके परिवार को दिन भर गुमराह किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ