पाकिस्तान में 70 फीसद से ज्यादा महिलाएं कार्यस्थल पर छेड़खानी की शिकार

पाकिस्तान में 70 फीसद से ज्यादा महिलाएं कार्यस्थल पर छेड़खानी की शिकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बुर्का पहने पाकिस्तानी महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बुर्का पहनी हुई महिला सड़क पर चल रही है और एक युवक पीछे से महिला की तरफ चलता हुआ आ रहा है। इसके बाद अचानक से महिला को युवक पीछे से पकड़ लेता है और फिर महिला को छोड़कर फरार हो जाता है। इससे पहले, पाकिस्तान में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर कई पुरुषों द्वारा एक महिला को परेशान करने, हमला करने और छेड़छाड़ करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं वर्कप्लेस पर उत्पीड़न की शिकार हैं और उनकी दुर्दशा का कोई अंत नहीं है। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन व्हाइट रिबन पाकिस्तान द्वारा एकत्र किए गए डेटा से पता चलता है कि 2004 और 2016 के बीच 4,734 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ