द्रौपदी मुर्मु ने 15वीं राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

द्रौपदी मुर्मु ने 15वीं राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। उन्होंने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ ली। चीफ जस्टिस ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण से पहले वे राष्ट्रपति भवन गईं थीं, वहां उन्होंने रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। फिर कोविंद और द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचे, जहां शपथग्रहण समारोह में उन्होंने शपथ ली। इससे पहले आज सुबह राजघाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि दी राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शपथग्रहण के बाद संसद भवन के सेंट्रल हॉल में अपना संबोधन देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं जिनका धर्म आजाद भारत में हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- ऐसे ऐतिहासिक समय में जब भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटा हुआ है, मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है। मैंने देश के युवाओं के उत्साह और आत्मबल को करीब से देखा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी कहा करते थे कि देश के युवा जब आगे बढ़ते हैं तो वे सिर्फ अपना ही भाग्य नहीं बनाते बल्कि देश का भी भाग्य बनाते हैं। आज हम इसे सच होते देख रहे हैं।मैं अपने देश के युवाओं से कहना चाहती हूं कि आप न केवल अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं बल्कि भविष्य के भारत की नींव भी रख रहे हैं। देश के राष्ट्रपति के तौर पर मेरा हमेशा आपको पूरा सहयोग रहेगा। कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगाने का कीर्तिमान बनाया है। इस पूरी लड़ाई में भारत के लोगों ने जिस संयम, साहस और सहयोग का परिचय दिया, वो एक समाज के रूप में हमारी बढ़ती हुई शक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। कोरोना महामारी के वैश्विक संकट का सामना करने में भारत ने जिस तरह का सामथ्र्य दिखाया है, उसने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ