आज 1 सितम्बर 2021, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
श्री गणेशाय नम: !!
दैनिक पंचांग
☀ 1 सितम्बर 2021, बुधवार
☀ पंचांग
🔅 तिथि
दशमी रात्रि 03:46:14
🔅 नक्षत्र
मृगशिरा दिन 11:48:26
🔅 करण
वणिज 17:29:16
🔅 पक्ष
कृष्ण
🔅 योग
वज्र 09:38:09
🔅 वार
बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:44:46
🔅 चन्द्रोदय 25:07:00
🔅 चन्द्र राशि मिथुन
🔅 सूर्यास्त 18:16:41
🔅 चन्द्रास्त 14:46:00
🔅 ऋतु
शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943
प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल
12:44:27
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित
कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:55:31 - 12:46:29
🔅 कंटक
17:01:18
- 17:52:16
🔅 यमघण्ट
08:31:40
- 09:22:38
🔅 राहु काल 12:21:00 - 13:56:33
🔅 कुलिक
11:55:31
- 12:46:29
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:49:44 - 07:40:42
🔅 यमगण्ड
07:34:20
- 09:09:53
🔅 गुलिक काल 10:45:27 - 12:21:00
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
पं.प्रेम सागर पाण्डेय्
राशिफल 1 सितम्बर 2021, बुधवार
मेष (Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आज आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और
कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के
विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से
पहले सोच लें। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रहना ही उचित होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए
आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में
उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त
होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): प्रतिकूलता लेकर आएगा आज का दिन। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रुप
से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी
उच्चाधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतान
की चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी इसलिए नकारात्मकता
से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न
हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास
लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी
होगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
सिंह (Leo): पति-पत्नी के बीच में अनबन होने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है। आप
दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक और अन्य
प्रश्नो के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न
हो इसका ध्यान रखें। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता
है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं।
सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा।
शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के
स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी
जिससे संबंधों में मेल-जोल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे।
परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे
बढ़ना होगा। अजीर्ण की पीड़ा होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति
में अभिरुचि बढे़गी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिकरुप
से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और
कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का
अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सिखाएगा।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius):
प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य
भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के
साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा।
मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मकर (Capricorn): आज का दिन मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के
प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में
ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश
करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता से शांति
मिलेगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा
रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का
आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर
करने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मीन (Pisces): कोर्ट-कचहरी या स्थावर संपत्ति की झंझट में आज न पड़ने की सलाह है। आज सभी
कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालिएगा। स्वजनों के वियोग
का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में
हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com