Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मौसम विभाग ने 18 जून तक पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया |

मौसम विभाग ने 18 जून तक पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया | 

बिहार में मानसून की भारी बारिश, वज्रपात से 5 लोगों की गई जान, |

हमारे संवाददाता पियूष रंजन की खबर |
बिहार में मानसून की बारिश खूब हो रही है। बता दे की सुबे में पिछले 48 घंटे से सभी इलाके में लगातार जोरदार बारिश जारी है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ वज्रपात के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बिहार में वज्रपात की वजह से सोमवार को 5 लोगों की मौत हो गई।  बेगूसराय, पटना मुंगेर, लखीसराय, वैशाली, सारण और सीवान में सोमवार की देर शाम से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में 18 जून तक वज्रपात और भारी बारिश के साथ साथ येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति रही है। भभुआ और भागलपुर में सबसे अधिक 60 MM बारिश हुई।  वज्रपात की वजह से कैमूर में एक छात्रा समेत दो लोगों की की मौत हो गई, जबकि नौ जख्मी हो गए। सारण, मधुबनी के लौकही और बांका में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई।                                     पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक के सूबे में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी रहेगी लेकिन नमी का स्तर ज्यादा रहेगा।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ